रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और सवारी वाहन की टक्कर में 7 की मौत

0
263

Ramgarh: जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ, जहां कोयला लदे एक ट्रक ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट से PMO ने मांगा वित्तीय ब्योरा, जांच का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार करने का दावा

बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे सभी मृतक

जानकारी के अनुसार, मृतक बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़ें- रांची के रिहायशी इलाके में गंदा काम, बंगाल की दो युवती समेत पांच अरेस्ट

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रशासन लोगों को शांत कराने तथा यातायात बहाल करने में जुट गया. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here