Ranchi : पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस में चल रहे कथित देह व्यापार के कारोबार पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान बंगाल की दो युवतियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवम पैलेस में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और संबंधित परिसर में छापेमारी की गई।
संगठित गिरोह की आशंका
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सेक्स रैकेट के संगठित रूप से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य किन लोगों की संलिप्तता है। साथ ही हिरासत में ली गई युवतियों और अन्य आरोपियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


