चाईबासा में मासूम के शव को झोले में ले जाने का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने किया विभाग का बचाव

0
160

Jhar Media: चाईबासा में चार माह के एक शिशु के शव को थैले में ले जाने की घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर जहां विपक्ष और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं, वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे प्रकरण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है और आधे-अधूरे सच के जरिए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक पोस्ट में कहा कि जिस बच्चे को 4 वर्ष का बताया जा रहा था, वह वास्तव में 4 माह का शिशु था। तथ्यों को जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत कर डॉक्टरों और मेडिकल सिस्टम को बदनाम किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here