Jhar Media: BJP प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि अंश और अंशिका के बाद रविवार को राज्य के विभिन्न स्थानों से 12 अपहृत बच्चों और आज सिलदिरी ,शंकरघाट के कन्हैया कुमार की बरामदगी बीजेपी के प्रचंड दबाव और आंदोलन का परिणाम है… उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के आंदोलन का हीनतीजा है कि कई माताओं की गोद सुनी होने से बची . अभी सैकड़ों बच्चों को खोज निकालना बाकी है
आदित्य साहू ने राज्य पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का धर्म है जनता का सहारा बनना, गरीबों असहायों की सहायता करना,लेकिन जिस प्रकार से महीनों से राज्य में बच्चा अपहरण करने वाला गिरोह सक्रिय है, और राज्य से सैकड़ों बच्चों का अपहरण हुआ है इससे स्पष्ट है कि पुलिस सक्रिय नहीं थी.
उन्होंने कहा कि जितने बच्चे गायब हुए हैं ये सभी गरीब,निर्धन परिवार के बच्चे हैं. ये पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम तक नहीं होते. कुछ दिनों तक रो बिलखकर परिजन संतोष कर लेते हैं.



