Jhar Media: भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्वदेश में बनी मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया है. यह अंडरवाटर माइन भारत की समुद्री सुरक्षा और अंडरसी वॉरफेयर क्षमता को और मज़बूती देगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, नौसेना और भारतीय रक्षा उद्योग को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत की समुद्र के नीचे युद्ध क्षमता को नई मजबूती देगी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और बड़ा कदम है. MIGM माइन विशेष तकनीकों से लैस है जो समुद्र के नीचे दुश्मन के जहाजों की हलचल को पहचान कर असरदार कार्रवाई करती है. इसमें मैग्नेटिक, प्रेशर और ध्वनि प्रभाव पहचानने की क्षमता है.
इसे भी पढ़ें- MGM हॉस्पिटल की गिरी छत: अबतक तीन की मौत, मुआवजे का एलान



