ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने संबंधों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से 18 महत्वपूर्ण फैसले लिए और 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
बैठक में दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। साथ ही दोनों देशों ने अपने संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का ऐलान किया, जिससे रक्षा, व्यापार, शिक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वर्ष रिकॉर्ड 9 महीनों में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) संपन्न हुआ, जो दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
Also Read – ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी: हत्या की कोशिश पर बड़े सैन्य जवाब की धमकी
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक भव्य कार्यक्रम में करीब 40 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को भारत-न्यूजीलैंड संबंधों और भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


