गुलाम कश्मीर खाली करे पाकिस्तान, भारत ने दी चेतावनी

0
271
सांकेतिक तस्वीर

Jhar Media: भारत और पाकिस्तान सीजफायर के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और गुलाम कश्मीर को लेकर भारत की नीति स्पष्ट है कि इस मुद्दे को दोनों देश मिलकर सुलझाएंगे. किसी भी तीसरे देश के दखल की जरूरत नहीं है.

गुलाम कश्मीर को खाली करे पाकिस्तान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से सुलझाना होगा. इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. लंबित मामला पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र (गुलाम कश्मीर) को खाली करना है.

वार्ता के लिए तीसरा पक्ष स्वीकार्य नहीं

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से सुलझाना होगा. इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. लंबित मामला पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है.

सैन्य कार्रवाई बंद करने पर बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्यापार पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनने तक, भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच उभरते सैन्य हालात पर बातचीत हुई. इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here