झारखंड में पेट्रोल- डीजल किल्लत की आहट, कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का लगा बोर्ड

0
158
NO PETROL
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है. आलम यह है कि रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू के कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लटक गए हैं, जिससे पूरी परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है. सबसे बुरा हाल हजारीबाग के कारगिल पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्रों का है, जहां ईंधन के लिए वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

इसे पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, तपता रहा पलामू, रांची भी 40 डिग्री पार

हजारीबाग में गाड़ियों को धक्का मारते दिखे लोग

रविवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पेट्रोल मिलने की उम्मीद में लोग भीषण गर्मी के बीच घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. कई लोग अपनी गाड़ियां धक्का मारकर पंप तक ले जाते नजर आए, क्योंकि रास्ते में ही तेल खत्म हो गया था. स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया, “मैं पिछले तीन घंटे से कतार में हूं, लेकिन अब पंप कर्मी कह रहे हैं कि स्टॉक खत्म होने वाला है. समझ नहीं आता कि काम पर जाएं या तेल के लिए लाइन में लगें.” रविवार की सुबह से ही शहर के लगभग पेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं है कि नोटिस चस्पा कर दी गई।

इसे पढ़ें भी पढ़ें-18 साल का इंतजार खत्म, झारखंड के 430 केंद्रों पर हुई JET परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here