Ranchi: झारखंड सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली एजेंसी का करार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और सेवा में अनियमितताओं के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। जांच में सामने आया कि एजेंसी द्वारा कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा था, वहीं कई एंबुलेंस वाहनों का इंश्योरेंस भी नहीं कराया गया था।
इसे पढ़ें- सामान्य गॉलब्लैडर ऑपरेशन के बाद महिला कर्मी की मौत, झारखंड विधानसभा में सहकर्मियों ने दिया धरना
नई एजेंसी चुनाव तक संचालन जारी रखने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और निर्बाध आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई एजेंसी के चयन और संचालन शुरू होने तक सम्मान फाउंडेशन 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जारी रखेगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के इस फैसले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के छह बदमाश पकड़े गए, कई हथियार बरामद


