Jharkhand News: पंचतत्व में विलीन हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

0
651

Jhar Media: झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके पैतृक गांव घोड़ाबांधा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे पढ़ें- राहुल- तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा, बिहार के सासाराम में भरेंगे हुंकार

रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर 16 अगस्त 2025 को दिल्ली से रांची लाया गया, जहां झारखंड विधानसभा परिसर में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद शव यात्रा सड़क मार्ग से घाटशिला पहुंची, जहां भारी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. घाटशिला से शव यात्रा जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर घोड़ाबांधा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंची. वहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें परिवार, समर्थक, और स्थानीय लोग शामिल थे.

इसे पढ़ें- J&K के किश्तवाड़ में तबाही: बादल फटने से 40 से अधिक की मौत, रेस्क्यू का काम जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here