JMM- कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति कर रही, साजिश सफल नहीं होगी : बाबूलाल मरांडी

0
53

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

मरांडी ने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू परंपराओं में समानता है और सभी प्रकृति पूजा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़, पहाड़, जल, धरती और देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा आदिवासी समाज और सनातन संस्कृति दोनों में मौजूद है। कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी समाज में अलगाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अंग्रेजों ने “फूट डालो और राज करो” की नीति के तहत कांग्रेस का गठन किया था। मरांडी ने दावा किया कि महात्मा गांधी ने भी कांग्रेस को समाप्त करने की सलाह दी थी, लेकिन पार्टी ने उनकी बात नहीं मानी।

मरांडी ने कहा कि राज्य में सरना स्थल, जाहेरथान और अन्य जनजातीय पूजा स्थलों की जमीनों को संरक्षित और विकसित करने की जरूरत है, ताकि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रह सकें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here