जेपीएससी–जेएसएससी आंदोलन: दिखी एकजुटता की मिसाल, वांगचुक ने की देवेंद्र महतो से बात

0
101

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे जेपीएससी–जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्रों की एकजुटता की तस्वीर भी सामने आ रही है। आंदोलन के दौरान कई विद्यार्थी अपने साथी अभ्यर्थियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं।

कृष्ण सारथी ने की सेवा

अभ्यर्थियों के लिए सेवा में जुटे कृष्ण सारथी से जुड़े विद्यार्थियों का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह छात्रों के सहयोग से चल रही है। उनका दावा है कि उन्हें किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल से किसी तरह की आर्थिक सहायता या फंडिंग नहीं मिल रही है। छात्र अपने स्तर पर सहयोग जुटाकर आंदोलनकारियों की जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं।

आंदोलन के 12वें दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेडियम में जुटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसी दौरान सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

सोनम वांगचुक ने आंदोलन कर रहे छात्रों से किया संवाद

सोनम वांगचुक ने आंदोलन कर रहे छात्रों से संवाद करते हुए उनके संघर्ष और मांगों को लेकर समर्थन जताया। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता ने भी आंदोलन की स्थिति और अभ्यर्थियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्टेडियम में छात्रों की सेवा, सहयोग और एकजुटता आंदोलन का प्रमुख हिस्सा बनी हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here