Jhar Media: रांची के ओटीसी ग्राउंड के पास भार्गव सिंह नामक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया है. वहीं गोली मारने वाले मुख्य आरोपी विजय टेटे को पुलिस ने महज आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read – ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे जहाज को लौटाया, भारतीय कैप्टन ने जारी किया ऑडियो संदेश
क्या है मामला
पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे को महज आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. भार्गव सिंह के बयान के अनुसार, यह हमला जमीन विवाद को लेकर किया गया.
उन्होंने बताया कि रातू इलाके की एक जमीन को लेकर उनका और विजय टेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था .इसी को लेकर विजय ने पहले फोन पर धमकी दी थी और फिर मौका पाकर गोली मार दी.
Also Read – नारी शक्ति वंदन विधेयक पर BJP का हमला, 25 अप्रैल को रांची में पदयात्रा का ऐलान
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय टेटे कांके के गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है. मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.



