रामगढ़ में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर

0
57

Ramgarh : जिले के पतरातू प्रखंड के अलग-अलग गांवों में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से खेतों में काम कर रही तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

खेत में काम के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान खेतों में काम कर रही महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जिला प्रशासन की टीम पहुंची 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, लगातार हो रही बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here