रांची से शराब माफिया नरेश सिंधिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

0
157
SARAB
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है।

Also Read – रांची में जमीन कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान पारस अस्पताल में मौत

यह मामला नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार इलाके का है, जहां उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और नामकुम रेलवे स्टेशन के बाहर से नरेश सिंधिया को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 से अधिक बोतल नकली शराब बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार, सिंधिया लंबे समय से रांची में नकली शराब के कारोबार में सक्रिय था और उसे इलाके का बड़ा शराब माफिया माना जाता है।

Also Read – नारी शक्ति वंदन विधेयक पर BJP का हमला, 25 अप्रैल को रांची में पदयात्रा का ऐलान

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रांची में हुए ज़हरीली शराब कांड में नरेश सिंधिया का नाम सामने आ चुका है, जहां वह मुख्य आरोपियों में शामिल था।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस अवैध कारोबार में शामिल पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here