लोहरदगा : दंपत्ति और 10 साल के बेटे की पीट पीटकर हत्या

0
177

Ranchi: झारखंड के लोहरदगा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद में एक परिवार को ही खत्म कर दिया गया। लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के एक गांव में पारिवारिक विवाद में माता-पिता और उनके 10 साल के नाबालिग बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

दो परिवारों में था विवाद

मामला लोहरदगा के पेशरार प्रखंड का है। यहां के केकरांग घाटी पुलिस ने विकेट के पास ही एक गांव है। इस गांव में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद रहता था। विवाद इतना बढ़ा कि गुरुवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here