रांची पुलिस को बड़ी सफलता: धुर्वा में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 14.36 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

0
48

Ranchi : राजधानी रांची की धुर्वा थाना पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो मुक्ति धाम के पास ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 14.36 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या-184/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here