नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से भारी तबाही: 95 लोगों की मौत, 579 पर्यटक लापता

0
99

Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने देश के अलग-अलग इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने मृतकों की संख्या 95 होने की पुष्टि की है।

579 पर्यटक लापता

वहीं, नेपाली पुलिस के नए आंकड़ों के अनुसार बाढ़ और उससे जुड़े हालात के बाद अब तक 579 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 466 विदेशी नागरिक हैं, जो 28 अलग-अलग देशों से नेपाल घूमने पहुंचे थे। इसके अलावा 113 नेपाली पर्यटक भी लापता हैं।

राहत एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी

लापता विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक 54 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं, जबकि ब्रिटेन के 33 नागरिकों के भी अब तक लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चला रही हैं।

चीन ने की तबाही की पुष्टि 

रसुवा क्षेत्र काठमांडू के उत्तर में स्थित है और तिब्बत की सीमा से सटा हुआ है। यह क्षेत्र चीन और नेपाल के बीच प्रमुख व्यापार मार्ग पर भी पड़ता है। चीन के सरकारी मीडिया चैनल सीसीटीवी ने तिब्बत में भी बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर दी है।

इसे भी पढ़ें- पूर्व सीएम रघुवर दास ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- झारखंड को बना दिया गया ‘लूटखंड’

नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि प्रभावित इलाकों में प्रशासन की चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here