लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत की खबर

0
64

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई, जिससे कोचिंग में पढ़ रहे करीब 30 छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए।

Also Read – एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, PMCH में कराए गए भर्ती

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वहीं इस घटना में 15 छात्रों की मौत की खबर है। वहीं काफी संख्या में बच्चों को बचा लिया गया है।

कहां हुई घटना

घटना अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता मार्ग (बी/2, सेक्टर-डी) स्थित एक बहुमंजिला इमारत की है, जहां निजी कोचिंग संस्थान संचालित होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित एक पेट क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

एक चश्मदीद ने बताया कि धुआं तेजी से फैलने के कारण उसने किसी तरह दूसरी मंजिल से खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पेट क्लिनिक में मौजूद कई बिल्लियों (कैट्स) को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के साथ इमारत में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Also Read – RIMS में भर्ती मरीजों का आरोप, परोसे गए खराब खाने से बिगड़ी तबीयत

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। वहीं सीएम ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। साथ पीड़ित परिजनों को दो दो लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here