तारापीठ के होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत; कई गंभीर

0
57

Tarapith : पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार सुबह एक निजी होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

इसे भी पढ़ें- वार्ता के लिए बुलाकर फिर ठगे गए छात्र ?, दिनभर चला बैठकों का दौर

होटल में अफरा-तफरी 

घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- JPSC-JSSC Reform मंच का बड़ा ऐलान: 20 अगस्त को CM आवास घेराव, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

स्थानीय लोगों ने की मदद

जानकारी के मुताबिक, जिस निजी होटल में आग लगी, वह मां तारा मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन के पास स्थित है। सुबह-सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में मदद करने लगे।

आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

तारापीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच हुए इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से होटल में सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here