Nalanda: प्रेम में रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रहती है. यह साबित कर दिया है बिहारशरीफ की इस घटना ने. जहां एक युवक अपनी चचेरी मौसी के प्रेम में पड़कर उसे लेकर फरार हो गया. बताया गया कि चचेरी मौसी की आगामी 11 मई को शादी होनी है. लेकिन अब युवती के भागने के बाद घर में हड़कंप मच गया है.
इस मामले में स्वजन ने बताया कि लड़की के माता-पिता दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं. रिश्ते में मौसी लगने के कारण युवक का उनके घर आना जाना लगा रहता था. मुसेरा बेटा होने के कारण स्वजन को कभी शक नहीं हुआ. लेकिन, बाद में स्वजन को किसी प्रकार प्रेम प्रसंग की भनक लग गई. समाज में बदनामी के डर से लड़की की शादी तय कर दिया.
शादी की रश्म अदायगी के लिए स्वजन लड़की को साथ लेकर अपने गांव आया हुआ था. शनिवार रात लड़की प्रेमी के संग फरार हो गई. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद से घर वाले भी मामले को लेकर सोच में पड़े हैं.



