नवीन जायसवाल बने झारखंड बीजेपी के मुख्य सचेतक

0
243

Ranchi : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष ने बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सचेतकों के नामों की घोषणा की. हटिया के विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक बनाया गया है. धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो सचेतक बनाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,राकेश प्रसाद ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी नेताओं ने नव नियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here