पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्य गिरफ्तार, निशाने पर थे दिल्ली के मंदिर

0
44
ATANKI
तस्वीर- सोशल मीडिया

Jhar Media:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ऐतिहासिक मंदिर, हरियाणा के सैन्य कैंप और दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक मशहूर ढाबे पर हमले की साजिश रची थी. पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने मंदिर और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को वीडियो भेजे थे.

इसे पढ़ें- मंईयां सम्मान की लाभुकों को दोहरी खुशी, मिलेगी दो महीने की किस्त

कई मंदिर और ढाबे थे निशाने पर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था.मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने बकायदा इस मंदिर की रेकी की थी.

इसे पढ़ें- व्हाट्सएप पर खोला शादी का कार्ड, बैंक अकाउंट से उड़ गए 2.73 लाख 

उसने मंदिर परिसर की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ये मॉड्यूल दिल्ली के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर में हमला करने की साजिश रच रहा था. आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर तबाही मचाने की तैयारी में थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here