बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, RJD ने किया कटाक्ष

0
50

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नई जिम्मेदारियों के तहत पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग, बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग तथा नीतीश मिश्रा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसपर आरजेडी ने कटाक्ष किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन विभाग अपने पास रखे हैं।

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है, जबकि डिप्टी सीएम बिजेन्द्र यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद बिहार सरकार में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here