रांची एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्री सुविधाएं, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया उद्घाटन

0
69

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक सेवाओं की शुरुआत की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा उद्घाटन की गई इन सुविधाओं में सस्ते खानपान वाला ‘उड़ान यात्री कैफे’, बच्चों के लिए ‘किड्स ज़ोन’, ‘फ्लायब्ररी’ (पुस्तकालय) और स्थानीय हस्तशिल्प के लिए अवसर (AVSAR) काउंटर शामिल हैं.

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

उड़ान यात्री कैफे: हवाई अड्डे पर महंगे खानपान से राहत देते हुए केवल ₹10 की मामूली कीमत पर चाय और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं.

फ्लायब्ररी (Flybrary): प्रतीक्षा समय (waiting time) का सही उपयोग करने के लिए एयरपोर्ट पर एक मिनी लाइब्रेरी बनाई गई है, जहाँ यात्री मुफ्त में किताबें पढ़ सकते हैं.

किड्स ज़ोन (Kids Zone): बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए एक विशेष प्ले एरिया बनाया गया है, जहाँ बच्चे गेम और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे.

अवसर (AVSAR) काउंटर: स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष स्टॉल शुरू किया गया है, जहां से झारखंड की प्रसिद्ध सोहराई-खोवर पेंटिंग और अन्य हस्तशिल्प खरीदे जा सकते हैं.

बिरसा मुंडा फीचर वॉल और प्रतिमा: एयरपोर्ट के सौंदर्य को बढ़ाने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और एक भव्य फीचर वॉल स्थापित की गई है.

यात्री यातायात में वृद्धि: यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर लाउंज, प्री-पेड टैक्सी और बेहतर बैगेज सेवाओं के साथ-साथ आने वाले समय में एयरपोर्ट के विस्तार की भी योजना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here