आज भगवान जगन्नाथ का होगा देव स्नान, मेले की तैयारी तेज

0
65

Ranchi: 335वें जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सोमवार दोपहर 1 बजे देव स्नान यात्रा और महाआरती के साथ रथ महोत्सव की धार्मिक शुरुआत होगी. देव स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा 15 दिनों तक ‘अनवसर’ अवधि में रहेंगे, जिसमें उनका औषधीय उपचार किया जाएगा. स्वस्थ होने के बाद भगवान की भव्य रथ यात्रा निकलेगी. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के स्वागत और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान, पांच सूत्री मांगों को लेकर ठप रही सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here