पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जीता जापानी ओपन खिताब 

0
63

Tokyo: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो में इतिहास रच दिया. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को उन्हीं के घरेलू मैदान पर मात देकर पहली बार जापान ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया. इस खिताबी जीत के साथ ही सिंधु ने पिछले 19 महीनों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को भी सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है. वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बना गई हैं.

Also Read- Durand Cup ट्रॉफी का शोकेस समारोह, 26 जुलाई से रांची में फुटबॉल का लगेगा कुंभ

सिंधु की शानदार वापसी

टोक्यो में खेले गए इस खिताबी मुकाबले के पहले गेम में सिंधु शुरुआत में यामागुची से पिछड़ रही थीं. लेकिन भारतीय स्टार ने बेहतरीन वापसी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाई और जापानी खिलाड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से करारी शिकस्त दी. सिंधु का दिसंबर 2024 में घरेलू सरजमीं पर सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीतने के बाद से यह पहला खिताब है.

Also Read- झारखंड में पहली बार सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, डूरंड कप- 2026 की मेजबानी के लिए रांची तैयार

इसके साथ ही 31 साल की सिंधु के करियर का यह पहला सुपर 750 सीरीज खिताब है. साल 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के सात साल बाद यह सिंधु की पहली बड़ी खिताबी सफलता है.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here