कांटाटोली फ्लाईओवर का रेलिंग फटा, कुछ महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन

0
826

Ranchi : नवनिर्मित कांटाटोली फ्लाईओवर के रेलिंग में दरार आ गई है. इससे इस फ्लाईओवर के निर्माण में अनियमितता की बात सामने आ रही है. बता दें की कुछ महीने पहले ही सीएम हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था. इसके साथ ही यह फ्लावर आम जनता के लिए खोल दिया गया था.

कोकर की ओर जाने वाले रास्ते की दीवार पर दरार 

यह दरार कोकर की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ा है. बता दें की विगत दिनों रांची में भारी बारिश हुई थी. इस कारण भी फ्लाईओवर के रेलिंग में दरार की आशंका व्यक्त की जा रही है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here