कांग्रेस के प्रणव झा और बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी के भी किया नॉमिनेशन
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जेएमएम से बैजनाथ राम ने नामांकन किया. सीएम हेमंत सोरेन उनके प्रस्ताव बने. वहीं कांग्रेस के प्रणव झा ने भी नामांकन किया. इस मौके पर सत्ताधारी गठबंधन के तमाम नेता- कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी ने भी नामांकन कर दिया है. वहीं जीत को लेकर एनडीए के विधायकों ने हुंकार भरी है. उनका कहना है कि सत्ता पक्ष के विधायकों में नाराजगी है. इसका फायदा एनडीए को होगा.


