रांची के जगरनाथपुर मंदिर में लूट और गार्ड की ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

0
135

Ranchi: शहर के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है।

रांची के जगरनाथ मंदिर की तस्वीर

घटना की सूचना मिलते ही राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

इसे पढ़ें – नारी शक्ति वंदन विधेयक पर BJP का हमला, 25 अप्रैल को रांची में पदयात्रा का ऐलान

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर यह रहा कि हत्या के महज 6 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी लूट ली थी।

मंदिर में रखी गई दान पेटी

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और लूट दोनों एंगल से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा, पीएम मोदी ने भरी हुंकार

फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here