Ranchi News: बेलगाम ट्रक ने स्कूटीसवार मां-बेटी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कांके रोड रखा जाम

0
193
दुर्घटना

Jhar Media: रांची के कांके रोड के जोड़ा पुल के पास शुक्रवार की सुबह ईंट बालू ढोने वाले ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ़्तार 407 ट्रक ने माँ-बेटी को कुचल दिया. मां अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया. जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया. उनका कहना था की बालू ट्रक तेज गति से चलते हैं, जिससे अक्सर इस रोड पर दुर्घटना होती रहती है. ऐसे में लापरवाह ट्रक ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here