Jhar Media: रांची में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ऑफिस पर पुलिस ने दबिश दी है. दरअसल, पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने ED अफसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
इसके बाद पुलिस की टीम जांच के लिए ईडी ऑफिस पहुंची है.
इस बीच ईडी के क्षेत्रीय निदेशक ने सुरक्षा को लेकर CISF की टीम को बुला लिया है.
इस बीच बीजेपी ने राज्य सरकार के इशारे पर पुलिसिया कार्रवाई होने के आरोप लगाए हैं.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में ईडी की कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है.
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के मामले में इसी ऑफ़िस में दस्तावेज रखे हुए हैं, ऐसे में रांची पुलिस साक्ष्य को प्रभावित कर सकती है.


