रांची की 335वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा आज, नौ दिनों तक लगने वाला मेला आकर्षण

0
50

Ranchi: भगवान जगन्नाथ की की रथ यात्रा आज निकाली जाएगी. रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा आस्था, परंपरा और भक्ति के माहौल में शुरू होगी. सुबह विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ मंदिर परिसर से मौसीबाड़ी के लिए रवाना होगा.

Also Read- झारखंड में पहली बार सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, डूरंड कप- 2026 की मेजबानी के लिए रांची तैयार

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंजेगा. रथयात्रा के साथ 9 दिवसीय ऐतिहासिक जगन्नाथ मेला भी शुरू होगा. प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं. वहीं इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई गणमान्य भगवना के दर्शन को पहुंचेंगे.

Also Read- झारखंड में 1,042 नवचयनित सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति-पत्र, गणित और विज्ञान के शिक्षक भी मिले

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here