शिवसेना में फिर बड़ी टूट की सुगबुगाहट, 9 में 6 सांसद जाएंगे शिंदे के साथ!

0
58

Mumbai: महाराष्ट्र की सियासत में फिर 2022 के मोड़ पर खड़ी है. उद्धव ठाकरे के लिए अपनी पार्टी को बचाए रखना मुश्किल हो गया है. शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसद उद्धव का साथ छोड़कर शिंदे के साथ जाने का मन बना लिया है, जिसे अब दिल्ली में अमलीजामा पहनाया जा रहा है. उद्धव के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं और एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं.

9 में से 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे 

 उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे हैं. दूसरी तरफ उद्धव सेना भी डैमेज कन्ट्रोल के लिए दिल्ली पहुंच गई है. महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई का दिल्ली सियासी मैदान बन गया है. बंगाल की टीएमसी की बगावत का एपिसेंटर जिस तरह बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव का घर बना था.

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here