Ranchi: राज्य में जारी भीषण ठंड को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है. अब रांची के स्कूल 7 जनवरी को खुलेंगे. वहीं जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वे स्कूल प्रबंधन अपने विवेक अनुसार परीक्षाएं ले सकते हैं. वहीं 10वीं और 12वीं तक की कक्षाएं स्कूल प्रबंधन अपने अनुसार ले सकता है.




