Jhar Media: झारखंड के सियासत में बड़ा उलटफेर की संभावना जताई जा रही है. दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन बीते कई दिनों से दिल्ली में हैं. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े भाजपा नेताओं से उनके संपर्क में होने की खबरें सामने आ रही हैं.
जो खबरें निकल कर आ रही हैं, उसके मुताबिक झारखंड में महागठबंधन की सरकार अब और ज्यादा नहीं चल पाएगी, क्योंकि बिहार विधानसभा में चुनाव के दौरान झामुमो को भागीदारी नहीं देने से JMM पहले से ही नाराज है.
JMM ने कई बार दिए हैं संकेत
सीएम हेमंत सोरेन खुद कई बार बोल चुके हैं की कांग्रेस राजद ने उन्हें ठगने का काम किया है. पार्टी गठबंधन की समीक्षा करेगी.
अब जो नए समीकरण बन रहे हैं, उसके अनुसार, झारखंड में झामुमो एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है और झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनेगी.
अब आगे क्या
अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस और आरजेडी झारखंड में भी सत्ता से हाथ धो बैठेगी और झारखंड में बीजेपी का सत्ता में वापसी का सपना भी से साकार हो जाएगा.
वहीं अगर नई सरकार का गठन होता है तो झामुमो एनडीए में भी बड़े भाई की भूमिका में रहेगा. हेमंत सोरेन ही सीएम बने रहेंगे, वहीं बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन डिप्टी सीएम बन सकते हैं. ऐसी खबरें सामने निकल कर आ रही हैं.


