हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत

0
138

National Desk: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ जब बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। बस में करीब 41 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ इमरजेंसी एग्जिट से भागने में सफल रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

बस में 41 लोग थे सवार 

यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here