सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन, NEET विवाद पर पीएम मोदी ने छात्रों को दिया भरोसा

0
52

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को शुक्रवार देर रात समाप्त कर दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन खत्म किया. लंबे समय से जारी इस आंदोलन के बीच इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी समस्या का सबसे प्रभावी समाधान संवाद है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और सकारात्मक पहल करेगी.

पीएम मोदी ने आधी रात जारी किया वीडियो संदेश

इधर, NEET परीक्षा और कथित प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई पहल की हैं और अब कैबिनेट की आगामी बैठक में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक नया प्रस्ताव लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद प्रस्ताव को संसद के सत्र में विधेयक के रूप में पेश कर कानून का स्वरूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here