20वें दिन भी जारी है छात्रों का आंदोलन, अब सीएम का करेंगे घेराव, बढ़ी सुरक्षा

0
63

Ranchi: रांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस का घेराव कर सकते है। इसे लेकर सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं कांके रोड में कई स्थानों पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। इसे लेकर अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें – नौकरियों में 500 करोड़ का हुआ स्कैम, विधायक जयराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बुधवार को भी लगाई गई बेरिकेडिंग 

इससे पहले बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया था। इसके बाद वाहनों का आवागमन बाधित रहा, और महज कुछ मिनटों का सफ़र तय करने के लिए आसपास के लोगों को काफी मशक्कत और घंटों इंतजार करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें- JPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, 2 करोड़ रिश्वत और 20% कमीशन मांगने का आरोप

कांके रोड में रहने वालों की बढ़ी परेशानी 

जिससे आसपास के कई रास्तों पर आवागमन काफी प्रभावित हुआ है और लंबा जाम लगा रहा, इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here