Jhar Media: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे के क्रम में शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे. यहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया. पीएम के स्वागत में स्थानीय लोग बिल्कुल रनवे पर लेट गए. पीएम मोदी इस तरह का गर्मजोशी का स्वागत देख अभिभूत हो गए. इसके जवाब में पीएम मोदी ने खुद भी झुककर जमीन पर लेटे लोगों को नमस्कार किया. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.



