मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: अमेरिका-इजरायल हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, UNSC में छिड़ा तीखा विवाद

0
171

New Delhi: मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं. अमेरिका द्वारा रविवार को किए गए हमले के बाद सोमवार को इजरायल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया. इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित पारचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स पर सीधा और जबरदस्त हमला किया. ईरान समर्थित मीडिया ‘नूर न्यूज’ ने हमले की पुष्टि की और बताया कि तेहरान व करज जैसे शहरों में वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को रोकने की कोशिश की. इजरायल के इलाकों में भी हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे.

ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाना इस हमले को सैन्य ही नहीं, राजनीतिक तौर पर भी अत्यंत गंभीर बनाता है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हमले बेहद सटीक और ताकतवर थे, और अमेरिकी सेना ने अद्भुत कौशल दिखाया. ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई जब अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ईरान पर हमला कर लौट चुके थे.

NBC की रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर उसके परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ, तो अमेरिका के भीतर मौजूद ‘स्लीपर सेल्स’ को सक्रिय किया जाएगा. अब जब हमला हो चुका है, यूरोप और अमेरिका में बदले की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भी विवाद ने उग्र रूप ले लिया. इजरायली प्रतिनिधि डैनी डैनन ने अमेरिका का समर्थन करते हुए कहा कि ट्रंप ने वह किया जो बाकी सब करने से डरते थे. उन्होंने ईरान पर गुप्त रूप से यूरेनियम संवर्धन और इजरायल के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप लगाया. जवाब में ईरानी प्रतिनिधि ने अमेरिकी कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए आरोप लगाया कि इजरायल ने अमेरिका को एक झूठे बहाने से युद्ध में घसीटा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here