भारी बारिश से खूंटी में बनई नदी पर बना पुल धंसा

0
372

Jhar Media : खूंटी जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. तोरपा-सिमडेगा रोड में मुरहू थाना क्षेत्र के बनई नदी पर बना पुल भारी बारिश में धंस गया. पुल से होकर गुजर रहा एक ट्रक भी बीच में फंस गया है. इधर पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है.

वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालन

घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है. बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बनई नदी का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है. वहीं इस घटना के बाद वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालक हो रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार नजर बनाई हुई हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here