Hazaribagh: जिले के लोहसिघंना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल पर जबरन बेकसूर लोगों को पीटने का आरोप लगा है. दरअसल, 9 मार्च को दीपक कुमार, पिता ध्रुप राम, इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ओकनी में काली मंदिर के पास आस-पास के लोगों और परिवार जनों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे. इस दौरान लोहसिंनहा थाना प्रभारी वहां सिविल ड्रेस में पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां पटाखे नहीं जलाओ और मारपीट करने लगे. इसपर आसपास के लोगों ने विरोध किया. इसके बाद वे चले गए.

बेरहमी से मारपीट, छीन लिए मोबाइल
कुछ देर बाद थाना से एक मुंशी आया. उसने कहा कि दीपक कुमार और अमित कुमार को थाना से बुलावा है. इसके बाद जब दीपक और अमित थाना पहुंचे तो उन्हें साथ मारपीट और गालीगलौज किया किया. देर रात तक थाना के हाजत में इनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पीड़ितों बताया कि उनके साथ बहुत ही बेरहमी से मारपीट की गई. और जेल भेजने की धमकी दी गई. इसके अलावा पुलिस ने सभी के मोबाइल भी छीन लिये. आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों के परिवार वालों से 20 हजार रुपये लिये, इसके बाद ही सभी के मोबाइल वापस किये गए. इसके बाद देर रात सदर अस्पताल ले जाकर पेन किलर इंजेक्शन लगवाकर छोड़ दिया गया. इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.



