लाहौर में लश्कर के टॉप आतंकी आमिर हमजा की गोली मारकर हत्या

0
59

Jhar Media:पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर आमिर हमजा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाहौर की बताई जा रही है, जहां वह एक निजी टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर खड़ा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने आमिर हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

आमिर हमजा लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और कई आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता बताई जाती रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले को आपसी गैंगवार या टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच रही हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here