रांची में दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत

0
147

Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर रात के समय निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई और दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Also Read:

हेमंत सोरेन समन अवहेलना मामला, अब हाईकोर्ट नहीं MPMLA कोर्ट करेगी सुनवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here