डिमना लेक में दर्दनाक हादसा: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत

0
42

Jamshedpur : शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर और सक्षम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर और पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों जूनियर डॉक्टर डिमना लेक घूमने गए थे। इसी दौरान वे लेक के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

इस हृदयविदारक घटना से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों, डॉक्टरों और शिक्षकों में गहरा शोक है। साथियों ने दोनों दिवंगत जूनियर डॉक्टरों को मेहनती, प्रतिभाशाली और मिलनसार बताया। वहीं, डिमना लेक में सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के लिए पर्याप्त सतर्कता उपायों को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here