UNGA की बैठकः पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, विदेश मंत्री एस जयशंकर होंगे शामिल

0
421
तस्वीर- पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल)

Delhi: भारत और अमेरिका में खटास की खबरों के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक (UNGA Meeting) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन अब वो इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस.जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे।

इसे पढ़ें- सो रहे मासूम को उठा ले गए बंदर, छत पर रखे ड्रम में डाला

UNGA की बैठक पर संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है। 9 सिंतबर से UNGA की बैठक का 80वां सत्र शुरू होगा। वहीं, 23-29 सिंतबर तक UNGA में उच्चस्तरीय बैठक देखने को मिलेगी।

ट्रंप भी देंगे भाषण

इस बैठक की शुरुआत ब्राजील के भाषण से होगी, जिसके बाद अमेरिका UNGA महासभा को संबोधित करेगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को UNGA में भाषण देते दिखाई देंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस.जयशंकर 27 सितंबर को UNGA महासभा को संबोधित करेंगे।

इसे पढ़ें- टैरिफ से हमें मार रहा भारत, ट्रंप के नए दावे से दुनिया में सनसनी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here