Jhar Media : जिस वजाहत खान ने शर्मिष्ठा पैनोली को ‘हेट स्पीच’ के चक्कर में जेल भिजवाया था, अब वो खुद मुसीबत में हैं। आरोप है कि वजाहत ने भी नफरत फैलाई और लोगों की धार्मिक भावनाएँ भड़काईं। पहले कोलकाता पुलिस वजाहत खान को ढूंढ रही थी और अब असम पुलिस भी उनके घर पहुँच गई है। लेकिन वजाहत खान फरार है।
असम पुलिस की टीम वजाहत खान के कोलकाता वाले घर गई, पर कोई नहीं मिला। वजाहद के अब्बू सआदत खान भी घर पर नहीं थे, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
रविवार (1 जून 2025) दोपहर से ही वजाहत गायब हैं, और अब्बू का कहना है कि उन्हें नहीं पता। पुलिस भी मान रही है कि FIR के बाद से वजाहत ‘फरार’ हैं।



