Ranchi: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति सबसे अधिक दिखने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर बेहद तीखा रहेगा.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के 12 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिलेगा. वही सुबह शाम के समय घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है.जहां अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत वृद्धि होगी जिसकी वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात है तो वहां का भी कुछ हाल ऐसा ही है जहा सुबह में लोग घर से निकलने के लिए सोच रहे है.


