West Bengal: रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

0
74

Kolkata : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 12 वर्षीय बच्ची से कथित रेप और हत्या के मामले का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

सीन रिक्रिएट करने के दौरान भागने लगा आरोपी 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया के दौरान प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली। इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रभास मंडल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग बच्ची का तालाब से मिला शव

यह मामला 4 जुलाई का है, जब बारुईपुर से 12 वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में उसका शव एक तालाब से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए।

पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले में प्रभास मंडल और आनंद सरदार को गिरफ्तार किया था। प्रभास की एनकाउंटर में मौत के बाद अब दूसरे आरोपी आनंद सरदार से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here